![]() |
| एक युवक और एक युवती गिरफ्तार |
बाड़मेर। वकील को हनी-ट्रैप में फंसाकर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में बाड़मेर पुलिस ने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी वकील का अश्लील वीडियो वायरल करने और रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। Up to Date
मामला बाड़मेर कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर रॉय कॉलोनी रोड का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया।
कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बाड़मेर शहर निवासी एक वकील ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने बताया कि वह पेशे से वकील है और सोशल मीडिया के जरिए पश्चिम बंगाल निवासी युवती प्रियंका से संपर्क हुआ था, जो बाड़मेर में किराए के मकान में रह रही थी। Up to Date
पीड़ित के अनुसार, युवती ने झांसा देकर उसे अपने कमरे पर बुलाया, जहां उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद युवती और उसके साथी कमल सिंह ने वीडियो वायरल करने और रेप का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देते हुए 40 लाख रुपए की मांग की।
डर के कारण वकील ने आरोपियों को 50 हजार रुपए भी दे दिए। इसके बाद वकील ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। Up to Date
शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती प्रियंका और उसके साथी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या धमकी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। Up to Date

0 टिप्पणियाँ