हिसार रेलवे स्टेशन: 01 जनवरी 2026 से लागू नई ट्रेन समय सारिणी जारी
![]() |
| ट्रेनों की नई समय सारिणी 01 जनवरी 2026 से लागू |
हिसार। उत्तर रेलवे द्वारा हिसार रेलवे स्टेशन से संचालित ट्रेनों की नई समय सारिणी 01 जनवरी 2026 से लागू कर दी गई है। इस संशोधित समय सारिणी का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर योजना, समय की बचत और ट्रेनों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था के तहत पूरे दिन की ट्रेनों को चार अलग-अलग समय खंडों में विभाजित किया गया है। इस समयावधि में अधिकतर लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। अमृतसर-अजमेर, हरिद्वार-बीकानेर, कटरा-साबरमती और सिरसा-दिल्ली जैसी ट्रेनें इसी समय हिसार स्टेशन पर आती-जाती हैं।
![]() |
| नई समय सारिणी 01 जनवरी 2026 से लागू |
यह समय उन यात्रियों के लिए उपयोगी है जो रात की यात्रा कर सुबह अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहते हैं।
सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक - नौकरीपेशा व छात्रों के लिए उपयोगी
सुबह के समय हिसार से रेवाड़ी, जोधपुर, दिल्ली जंक्शन, श्रीगंगानगर और लुधियाना के लिए कई पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें उपलब्ध हैं। इस दौरान हिसार-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेन भी संचालित होती है। यह समय आॅफिस जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों के लिए सबसे सुविधाजनक माना जाता है।
-दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक - देश के बड़े शहरों से सीधा जुड़ाव
दोपहर में हिसार से जयपुर, कोटा, सिकंदराबाद, तिरुपति, बांद्रा टर्मिनस और कोयंबटूर जैसे प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें चलती हैं। कई साप्ताहिक और सुपरफास्ट ट्रेनें इसी समय प्रस्थान करती हैं। यह स्लॉट लंबी दूरी की यात्रा और दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों के लिए अहम है।
शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक- वापसी व रात्री यात्रा का समय
शाम और रात में दिल्ली, बठिंडा, हरिद्वार, अमृतसर और सिरसा रूट की ट्रेनें संचालित होती हैं। दिन के अंत में हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस और तिलक ब्रिज-सिरसा ट्रेन यात्रियों को राहत देती हैं। यह समय नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों की वापसी के लिए उपयुक्त है।
- यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
- इस सूची में स्पेशल ट्रेनें शामिल नहीं हैं।
- प्लेटफॉर्म नंबर में कभी भी बदलाव हो सकता है।
यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 से जानकारी जरूर लें। नई समय सारिणी से हिसार रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। अलग-अलग समय वर्ग में ट्रेनों के विभाजन से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाना आसान होगा।


0 टिप्पणियाँ