Breaking News : पीलीमंदोरी में बच्चों की गुमशुदगी का बड़ा खुलासा, नार्को टेस्ट से होगा सच का पता

up to date


फतेहाबाद। जिले के गांव पीलीमंदोरी में दो बच्चों के लापता होने के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आई फोन कॉल डिटेल्स और बच्चों के बयानों के बाद अब नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। up to date

जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे गांव के दो नाबालिग बच्चे अक्षय और विनय अचानक लापता हो गए थे। अगले दिन 29 दिसंबर को डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने दोनों बच्चों को खोज निकाला। इसके बाद पुलिस ने बच्चों की चाची सुनीता को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि बच्चों के परिजन और गांववासी पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं थे।

इसी को लेकर 1 जनवरी को गांव पीलीमंदोरी में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में जब बच्चों से पूछा गया कि उन्हें सुनीता के घर तक कौन लेकर गया था, तो दोनों बच्चों ने बताया कि नरेश अंकल उन्हें खेत से गांव लेकर आए थे और वही उन्हें सुनीता चाची के घर छोड़कर गए थे। बच्चों का यह भी कहना है कि बाद में नरेश उन्हें सुनीता के घर जाकर संभाल कर भी आए थे। up to date

महापंचायत में जब नरेश से इस बारे में सवाल किया गया तो उसने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह बच्चों को सुनीता के घर नहीं छोड़कर आया। इसके बाद महापंचायत ने भट्टू कलां थाना प्रभारी को बुलाया। उस समय एसएचओ ने भरोसा दिलाया था कि पांच दिनों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

आज भट्टू कलां पुलिस ने महापंचायत द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों को थाने बुलाकर उनकी मौजूदगी में नरेश और बच्चों से दोबारा पूछताछ की। इस दौरान भी बच्चों और नरेश ने वही बयान दोहराए जो पहले महापंचायत में दिए गए थे। कमेटी सदस्यों ने नरेश से गांव के हित में सच बताने की अपील की, लेकिन नरेश अपने बयान पर कायम रहा। up to date

पुलिस ने कमेटी को यह भी बताया कि जांच के दौरान नरेश और सुनीता की कॉल डिटेल्स निकलवाई गई हैं। कॉल रिकॉर्ड के अनुसार 28 दिसंबर को, जिस दिन बच्चे लापता हुए थे, शाम करीब साढ़े पांच बजे नरेश और सुनीता के बीच लगभग 17 सेकेंड की फोन बातचीत हुई थी। वहीं बच्चे लगातार यह कह रहे हैं कि वे नरेश के साथ खेत से गांव आए थे और उसी ने उन्हें सुनीता के घर छोड़ा था।

इन तमाम तथ्यों को देखते हुए महापंचायत की कमेटी ने पुलिस से मांग की है कि सुनीता, उसके पति विनोद और नरेश का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने भी बताया कि नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। up to date

गांव के सरपंच ने पुलिस से कहा है कि नार्को टेस्ट कराना जरूरी है, ताकि कोई निर्दोष न फंसे और दोषी बच न पाए। अब पूरे मामले में सबकी नजरें कोर्ट की अनुमति और आगे होने वाली जांच पर टिकी हुई हैं। up to date

खबरें जो आपके लिए जरूरी हैं Breaking News : नशा नियंत्रण अभियान: सुधीर मेडिकोज पर छापेमारी, नशीली गोलियां बरामद Breaking News : पीलीमंदोरी में बच्चों की गुमशुदगी का बड़ा खुलासा, नार्को टेस्ट से होगा सच का पता Breaking News : 35% कट-ऑफ बना बेरोजगारी की वजह? CDLU में उठा बड़ा सवाल Khana Khajana Update : दूध और खजूर का यह देसी नुस्खा, 7 दिनों में कमजोरी कर देगा दूर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर जारी, घर-घर किया जा रहा संपर्क Health Update : खर्राटे लेना सिर्फ नींद की समस्या नहीं, ये आपकी सेहत को भी कर सकता है खतरे में! World Hindi Diwas Special : विश्व हिंदी दिवस: शिक्षाविदों का संदेश घर से ही दें हिंदी को मजबूत आधार Weather NEWS: कोहरा और शीत हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल, ठंड चरम पर Breaking News: सिरमौर के हरिपुरधार में बड़ा बस हादसा, दर्जनों घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ