Breaking News : नशा नियंत्रण अभियान: सुधीर मेडिकोज पर छापेमारी, नशीली गोलियां बरामद



डबवाली। पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मलोट रोड स्थित सुधीर मेडिकोज पर छापेमारी की गई, जिसमें नशे में प्रयुक्त होने वाली 1 लाख 5 हजार से अधिक गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए। मेडिकल को तत्काल सील कर दिया गया और संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। डबवाली क्षेत्र में नशा तस्करों और मेडिकल संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनसी स्टाफ डबवाली के प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह और ड्रग कंट्रोल आॅफिसर सुनील कुमार ने मेडिकल स्टोर पर रेड की। कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में मेडिकल से 200 गोलियां टेम्पेन्टाडोल, 45 कैप्सूल प्रेगाबलीन और 45 गोलियां एलजोप्रोक्स बरामद हुईं, जिन्हें डीसीओ सिरसा ने कब्जे में लिया।


मेडिकल संचालक कपिल, पुत्र सुधीर कुमार, वार्ड नंबर 2 मंडी डबवाली से गहन पूछताछ के बाद पुलिस टीम उनके घर पर भी पहुंची और वहां से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। छापेमारी में 10,950 गोलियां टेम्पेन्टाडोल, 23,770 कैप्सूल प्रेगाबलीन और 70,770 गोलियां एलजोप्रोक्स मिले। इसके बाद पूरे स्टॉक को डीसीओ द्वारा कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर को सील किया गया।

200 टेम्पेन्टाडोल, 45 प्रेगाबलीन और 45 एलजोप्रोक्स बरामद up to date

एएनसी प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने चेतावनी दी कि मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा बेचने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार मेडिकल एसोसिएशन और दवा विक्रेताओं से संपर्क में है और उन्हें सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि नशीली दवाइयों का अवैध वितरण रोका जा सके। up to date


पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन की मदद से नशीली दवाइयों की बिक्री पर पैनी नजर रखें। उन्होंने यह भी बताया कि कई नशीली गोलियां एन.डी.पी.एस. एक्ट में शामिल नहीं हैं, जिससे इन्हें नशे के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है।up to date

 इस कार्रवाई को नशे पर अंकुश लगाने और मेडिकल स्टोर की आड़ में होने वाली कालाबाजारी और नशा तस्करी को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा और जो भी मेडिकल संचालक या तस्कर नशा बेचने में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। up to date

खबरें जो आपके लिए जरूरी हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ