![]() |
| थाना प्रभारियों, सीआईए एवं नारकोटिक्स सेल की टीमों की अहम बैठक Up to date |
नशा कारोबारियों की संपत्ती होगी अटैच
पुलिस अधीक्षक ने पीएम विंडो, सीएम विंडो और हरसमय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाया जाए, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। रात्रि गश्त और पुलिस चेकिंग बढ़ाने पर जोर देते हुए एसपी ने कहा कि इससे चोरी, गृहभेदन और वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों का ब्यौरा जुटाकर उन्हें अटैच करवाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। Up to date
![]() |
| महिला से जुड़ी शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाए up to date |
थानों के रिकॉर्ड रखें कंप्यूटरीकृत: एसपी
महिलाओं से संबंधित मामलों को लेकर एसपी दीपक सहारन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी थाने में महिला से जुड़ी शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थानों के रिकॉर्ड को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत व अपडेट रखने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। अंत में एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।Up to date


0 टिप्पणियाँ