Haryana News: वर्ष 2025 में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस रही सख्त, 69,746 चालान, 4.10 करोड़ से अधिक का जुर्माना

up to date


कैथल। वर्ष 2025 के दौरान कैथल जिला ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एसपी उपासना के निर्देशानुसार जहां एक ओर आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए, वहीं नियम तोड़ने वालों पर कड़ी निगरानी भी रखी गई। up to date

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल की अगुवाई में अलग-अलग टीमों का गठन कर लगातार चालान अभियान चलाया गया। वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 69,746 चालान किए गए, जिनसे 4 करोड़ 10 लाख 31 हजार 550 रुपये का जुर्माना वसूला गया। up to date

प्रवक्ता ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 14,683, ओवरस्पीड के 4,610, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 14,492, बिना सीट बेल्ट के 3,903, शराब पीकर वाहन चलाने के 605, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 294, वाहन पर ब्लैक फिल्म लगाने के 62 और लाइन चेंज के 3,585 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त गलत तरीके से लाइन चेंज करने पर 10 मामले दर्ज भी किए गए हैं।

up to date


उन्होंने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइकों से पटाखे जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। सख्त कार्रवाई के चलते सड़कों पर इस तरह की बाइकों में भारी कमी आई है, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली है। वर्ष 2025 में मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट बाइकों के 303 चालान किए गए। up to date

एसपी उपासना ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज निकालना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे किसी भी समय अप्रिय दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ