Haryana News : चलती बस बनी आग का गोला, बस जलकर खाक

रेवाड़ी से झज्जर जा रही एक प्राइवेट बस में चलते समय अचानक आग लग गई up to date

रेवाड़ी जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेवाड़ी से झज्जर जा रही एक प्राइवेट बस में चलते समय अचानक आग लग गई, जिससे बस में सवार करीब 50 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग की चपेट में आने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। up to date

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर रेवाड़ी से झज्जर जा रही प्राइवेट बस बस अड्डे से निकलकर सर्कुलर रोड होते हुए धारूहेड़ा चुंगी के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस में तेल के रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी। बस से धुआं उठता देख राहगीरों ने तुरंत ड्राइवर को सूचना दी। ड्राइवर ने फौरन बस रोक दी, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका मिल गया।  up to date

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने राहगीरों के सहयोग से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बस में तेल का रिसाव बताया जा रहा है। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ