Sirsa Breaking News : ANC की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल सवार एक युवक को हेरोइन सहित काबू  up to date


सिरसा। जिला एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) सिरसा की टीम ने गश्त के दौरान नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव मल्लेकां क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम 86 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान रणजीत सिंह उर्फ राणा पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव मल्लेकां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ANC सिरसा की पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान गांव मल्लेकां के पास मौजूद थी। इसी दौरान गांव की गली से एक मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया।up to date

पुलिस के अनुसार, जैसे ही युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी देखी, उसने अचानक मोटरसाइकिल को मोड़कर वापस भागने का प्रयास किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल बंद हो गई। शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को काबू कर लिया और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम 86 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।up to date

ANC प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच थाना सदर सिरसा पुलिस को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम-पते जुटाए जाएंगे, ताकि उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।up to date

पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ