![]() |
| पति-पत्नी को 2 किलो 202 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार up to date |
सिरसा। सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को 2 किलो 202 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।
सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान बाजीगर मोहल्ला, सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति और महिला आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने अचानक वाहन को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई। up to date
शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद महिला पुलिस कर्मी और एक राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 किलो 202 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। up to date
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान छिंदा सिंह पुत्र दमन सिंह और भोली पत्नी छिंदा सिंह, निवासी रानियां चुंगी, बाजीगर मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी व्यक्ति को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान डोडा चूरा पोस्त तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जाएगी और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। up to date
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। up to date

0 टिप्पणियाँ