![]() |
| सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने किया सुसाइड up to date |
प्रदेश की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है। वे आईएएस अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पहले ये आईएएस आदित्य के साथ थे। कुछ समय पहले ही इन्हें आईएएस हितेश मीणा के पास लगाया गया था। up to date
शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवाया है। गौरतलब है कि 9 फरवरी को भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी। तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। कुछ कर्मचारियों ने बताया है कि हाल ही में अरोड़ा की स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन हुआ था। इसके कारण इसकी ब्रांच चेंज हो गई थी। इससे ये नाराज थे। उनकी इसी साल अक्टूबर में रिटायरमेंट होनी थी। इनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। अभी उनकी तरफ से इस घटना पर कोई बयान आया है। up to date
काम करते-करते अचानक बिल्डिंग पर चढ़े
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो, 9 फरवरी को सुसाइड की कोशिश के बाद गणेश छुट्टी पर चल रहे थे। बुधवार को ही वह ड्यूटी पर आए थे। वह अपने आफिस में काम कर रहे थे। काम करते-करते अचानक बिना किसी को कुछ बताए अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। इसके बाद सचिवालय की छठीं बिल्डिंग पर जाकर खड़े हो गए। दोपहर 12:24 बजे उन्होंने छत से छलांग लगा दी। सचिवालय में तैनात सुरक्षाबलों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दीं। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉच्युर्री में रखवा दिया। up to date
सुसाइड स्पॉट बनी बिल्डिंग
गणेश अरोड़ा से पहले भी एक कर्मचारी ने इस बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड किया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि साल-डेढ़ साल पहले एग्रीकल्चर डिपॉर्टमेंट के एक कर्मचारी ने सचिवालय की इसी बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड किया था। गणेश अरोड़ा जिन हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे, वो 2019 कैडर के कअर अधिकारी हैं। मीणा पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) में एडिशनल सेक्रेटरी के साथ हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के एडिशनल चीफ एग्जिक्यूटिव आॅफिसर का जिम्मा संभाल रहे हैं। वह मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। up to date

0 टिप्पणियाँ