![]() |
| up to date |
नाथुसरी चौपटा पुलिस ने छात्राओं को पहुंचाया सुरक्षित घर
सिरसा। हरियाणा के सिरसा में एक निजी कन्या स्कूल की बस पर बाईक सवार युवकों ने हमला करने की खबर सामने आई है। जिसमें हमलावरों ने बस के सीसे तोड़ दिए व ड्राईवर के साथ गाली-गलौच किया। बताया जा रहा है कि स्कूल बस सिरसा से रूपाणा खुर्द जा रही थी। बस में लगभग 40 छात्राएं सवार थीं। ड्राईवर अनिल कुमार ने बताया कि जैसे ही बस रूपाणा खुर्द पहुंची तो बाईक सवार 3 अज्ञात हमलावर आए और अपनी बाईक को बस के आगे लगाकर रूकवा लिया। up to date
बस रूकते ही युवकों ने बस पर हमला कर दिया जिससे बस में सवार छात्राएं डर गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बस ड्राईवर ने हिम्मत दिखाते हुए बस को रूपाणा खुर्द के सरपंच सुभाष बैनीवाल के घर पहुंचाई। और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही नाथूसरी-चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
![]() |
| निजी स्कूल बस के साथ तोड़-फोड़ की गई up to date |
ड्राईवर अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल बस लेकर छात्राओं को स्कूल से घर छोड़ने के लिए जा रहा था तभी रूपाणा खुर्द में तीन बाईक सवार युवकों ने उसके साथ गाली-गलौच किया और बस के सीसे तोड़ दिए। इसकी सूचना उन्होंने गांव के सरपंच व डायल 112 पर पुलिस को दी। up to date
इस दौरान सूचना मिलते ही नाथुसरी-चौपटा के चैयरमेन सूरजभान बुमरा, सरपंच ऐसोसिएशन के प्रधान विनोद बांगड़वा, सरपंच सुभाष सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्राओं को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद की। up to date
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक निजी स्कूल बस के साथ तोड़-फोड़ की गई है। बस में छात्राएं सवार थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने सभी छात्राओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। ड्राईवर के बयान के आधार आगामी कारवाई की जाएगी।
Sirsa School Bus Attack, सिरसा स्कूल बस हमला, School Bus Vandalism Sirsa, Sirsa Breaking News, रूपाणा खुर्द स्कूल बस घटना, Nathusari Chopta Police, Haryana Crime News, Girl Students Bus Attack, निजी कन्या स्कूल बस, छात्राओं से भरी बस पर हमला, बाइक सवार युवकों ने तोड़े शीशे, सिरसा ताजा खबर, हरियाणा क्राइम अपडेट, Dial 112 Police Action, स्कूल बस सुरक्षा मुद्दा, रूपाणा खुर्द घटना, #SirsaNews #SchoolBusAttack #HaryanaCrime #BreakingNews #GirlStudents #SirsaBreaking #CrimeUpdate #NathusariChopta #RupanaKhurd #UpToDateNews


0 टिप्पणियाँ