CTET Admit Card 2026 Update: फरवरी Exam के लिए हॉल टिकट जल्द जारी, ऐसे करें Download

अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें up to date


CTET Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा शेड्यूल

एजुकेशन डेस्क।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर प्रवेश पत्र जारी कर सकता है।

ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें और वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। up to date

आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर प्रवेश पत्र जारी  up to date


CTET Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं—

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब “CBSE CTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  5. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।


कब होगी CTET परीक्षा 2026

CBSE द्वारा CTET परीक्षा 07 और 08 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिनों में दो शिफ्ट में होगी— up to date

परीक्षा  देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। up to date

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे होगी।


उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए जैसे ही एडमिट कार्ड जारी हो, उसे तुरंत डाउनलोड कर सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। up to date

उम्मीदवारों को सलाह है कि किसी भी अपडेट के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ