कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 30 परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित
![]() |
| 30 परीक्षाओं के परिणाम घोषित up to date |
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) की परीक्षा शाखा ने दिसंबर 2025 और जून 2025 सत्र की कुल 30 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। up to date
![]() |
| दिसंबर 2025 सत्र में घोषित परिणाम up to date |
डॉ. प्रकाश के अनुसार, दिसंबर 2025 सत्र में घोषित परिणामों में बी.वॉक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर, एम.ए. (शिक्षा) तृतीय सेमेस्टर, एम.एससी. प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग प्रथम सेमेस्टर, बी.एड. (विशेष शिक्षा) प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एम.एड. (विशेष शिक्षा) प्रथम सेमेस्टर, शास्त्री पंचम सेमेस्टर, एम.ए. (दर्शनशास्त्र) तृतीय सेमेस्टर, बीबीए पंचम सेमेस्टर तथा बी.वॉक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (पुनः परीक्षा) प्रथम सेमेस्टर शामिल हैं। up to date
| up to date |
वहीं जून 2025 सत्र के अंतर्गत बी.कॉम पंचम सेमेस्टर, बी.ए. पंचम सेमेस्टर, एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर, बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर, एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एमएएमसी चतुर्थ सेमेस्टर, बी.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एमसीए चतुर्थ सेमेस्टर, डिप्लोमा इन डेटा एनालिटिक्स प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर, एमबीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर, जर्मन व फ्रेंच भाषा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग तथा डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी के प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर, एमसीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एम.ए. मास कम्युनिकेशन प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर, एम.कॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर, एम.ए. (राजनीति विज्ञान) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर और बी.कॉम प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर (ऑनलाइन डीडीई) के परिणाम घोषित किए गए हैं। up to date
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्र अपने-अपने परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को परिणाम संबंधी कोई आपत्ति हो तो वह नियमानुसार संबंधित विभाग या परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकता है। up to date


0 टिप्पणियाँ