Haryana Breaking News : कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: नौकरी के नाम पर रिश्वत लेते AR और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पैक्स में नौकरी लगवाने के नाम पर मांगे थे एक लाख रूपये 
रिश्वत के 70 हजार ले चुके थे, बाकि 30 हजार लेते दबोचे 

 आरोपियों को पकड़कर ले जाती हुई एसीबी टीम up to date


कैथल। हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) की एक हफ्ते में दो बड़ी कार्रवाई से आरोपियों में हडकंप मचा हुआ है। इस बार कैथल में कोऑपरेटिव सोसाइटी में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए एक एआर और एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक व्यक्ति से 30 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान एसीबी की टीम ने दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों अधिकारियों पर पाड़ला पैक्स में युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।  up to date

आरोपी ऋषि महाजन कोऑपरेटिव सोसाइटी कैथल में अस्सिटेंट रजिस्टार है, जबकि इंस्पेक्टर का नाम जसबीर है। दोनों ने पाड़ला पैक्स में युवक को नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। दोनों को ट्रैप बिछाकर पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि दोनों के किस अधिकारी से संपर्क था। कैसे ये दोनों युवक को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दे रहे थे। विजिलेंस की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।  up to date

रिश्वत के 70 हजार ले चुके थे, बचे हुए 30 हजार ने पकड़वाया 

मामले में पाड़ला निवासी मांगे राम ने एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि वे अपने पोते अभिमन्यु को पाड़ला पैक्स में नौकरी दिलवाना चाहते थे। पैक्स में करीब 2 साल पहले भर्ती निकली थी। अधिकारियों ने कहा कि अन्य युवाओं से दो-दो लाख रुपये लिए गए हैं, लेकिन उनसे एक लाख रुपये में काम करवा दिया जाएगा। मांगेराम ने बताया कि इंस्पेक्टर जसबीर 70 हजार रुपये करीब दस दिन पहले ले चुका था।  up to date

मगर, ये लोग लगातार डिमांड बढ़ा रहे थे। इसके बाद शेष 30 हजार रुपये आज देने के लिए कहा गया। उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। जैसे ही असिस्टेंट रजिस्ट्रार ऋषि महाजन को 30 हजार रुपये दिए गए, पहले से जाल बिछाए बैठी एसीबी टीम ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। up to date

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी अन्य युवक से भी इस प्रकार की अवैध वसूली की गई है तो वे आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं।   up to date

वर्जन 
एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि एआर ऋषि महाजन और इंस्पेक्टर जसबीर को रंगेहाथ पकड़ा गया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि दोनों के किस अधिकारी से संपर्क था। इसके बारे में भी डिटेल खंगाली जा रही है।  up to date

पिछले हफ्ते डिप्टी सुपरिटेंडेंट सहित तीन आरोपियों को किया था गिरफ्तार 

गौरतलब है कि 20 फरवरी को भी एंटी करप्शन ब्यूरो (विजिलेंस) टीम ने पब्लिक हेल्थ विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सहित तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। 
रेड के दौरान डिप्टी सुपरिटेंडेंट कमलकांत को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। वहीं एचकेआरएन कर्मचारी अशोक और बलजीत को पांच-पांच हजार रुपये लेते हुए काबू किया गया। ठेकेदार की शिकायत पर की यह कार्रवाई की गई थी। आरोपियों ने पीड़ित ठेकेदार से बिल तैयार करने के बदले में पैसे मांगे थे।  up to date

कैथल रिश्वत कांड एसीबी कैथल कार्रवाई कोऑपरेटिव सोसाइटी रिश्वत मामला पैक्स नौकरी घोटाला हरियाणा विजिलेंस रेड असिस्टेंट रजिस्ट्रार रिश्वत इंस्पेक्टर जसबीर गिरफ्तार ऋषि महाजन एआर कैथल पाड़ला पैक्स भर्ती मामला हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो नौकरी के नाम पर ठगी सरकारी नौकरी रिश्वत मामला कैथल ताजा खबर हरियाणा भ्रष्टाचार समाचार Kaithal bribery case Haryana ACB action Cooperative society corruption PACS job scam Haryana Assistant Registrar arrested Anti Corruption Bureau Kaithal Haryana vigilance raid Job bribery case India Kaithal latest news Haryana corruption news

Kaithal News, Haryana News, ACB Action, Vigilance Bureau, PACS Recruitment, Bribery Case, Corruption News, Government Job Scam, Breaking News Haryana, UpToDate Exclusive

#कैथल_रिश्वतकांड #एसीबी_कार्रवाई #हरियाणा_विजिलेंस #पैक्स_नौकरी_घोटाला #सरकारी_नौकरी #भ्रष्टाचार_मुक्त_भारत #हरियाणा_ताजा_खबर #रिश्वतखोरी #ब्रेकिंग_न्यूज #UpToDateNews #KaithalNews #HaryanaNews #ACBAction #VigilanceRaid #BriberyCase #CorruptionNews #PACSScam #BreakingNews #GovernmentJobScam #IndiaNews


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ