![]() |
| नवनिर्मित एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का वर्चुअल उद्घाटन up to date |
जालंधर/लुधियाना। श्री गुरु रविदास महाराज जी (Guru Ravidas ji Maharaj) की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर Pradhan mantri Narender Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को एक बड़ी सौगात दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने लुधियाना जिले के हलवारा में नवनिर्मित एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का Virtually वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। up to date
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Pm modi ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और शिक्षाओं से समाज को समानता, भाईचारे और सकारात्मक सोच का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि उनका काशी से विशेष जुड़ाव रहा है, जो गुरु रविदास जी की जन्मभूमि भी है। काशी का गोवर्धनपुर क्षेत्र करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तीर्थस्थल है। प्रधानमंत्री ने गुरु रविदास जी के प्रसिद्ध वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संदेश आज भी लोगों को आत्मशुद्धि और सद्भाव की प्रेरणा देता है। up to date
लुधियाना और पंजाब को मिलेगा सीधा फायदा
हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल के उद्घाटन के साथ ही पंजाब को एक और आधुनिक हवाई अड्डे Hawai Adda की सुविधा मिल गई है। इससे लुधियाना, जालंधर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ होगा। खासकर उद्योगपतियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा यात्रियों के लिए यह एयरपोर्ट एक बड़ी राहत साबित होगा।
जानकारी के अनुसार, उद्घाटन के लगभग एक महीने बाद यानी मार्च के पहले सप्ताह से हलवारा एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने की संभावना है। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य प्रमुख शहरों के लिए हवाई यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। up to date
साहनेवाल की सीमाएं, हलवारा बना समाधान
अब तक लुधियाना के साहनेवाल एयरपोर्ट (Sahanewal airport) से छोटे रनवे के कारण केवल सीमित उड़ानें ही संभव थीं। बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे की कमी के चलते लंबे समय से नियमित फ्लाइट सेवाएं बंद थीं। इन्हीं कारणों से हलवारा स्थित भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर सिविल एयरपोर्ट विकसित करने का निर्णय लिया गया। up to date
Halwara airport हलवारा एयरपोर्ट पर लंबा रनवे और आधुनिक टर्मिनल भवन तैयार किया गया है, जिससे बड़े यात्री विमानों का संचालन संभव होगा। यह एयरपोर्ट रणनीतिक और व्यावसायिक दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
![]() |
| एक दशक के लंबे इंतजार के बाद यह हवाई अड्डा मिला |
इंडस्ट्री और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
Ludhiyana लुधियाना को करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद यह हवाई अड्डा मिला है। नियमित उड़ानें शुरू होने से शहर की इंडस्ट्री, एक्सपोर्ट कारोबार और निवेश गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आम लोगों को भी समय और खर्च दोनों की बचत होगी। हालांकि टर्मिनल भवन तय समय से देरी से पूरा हुआ, लेकिन इसके शुरू होने से लुधियाना और पूरे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की पूरी संभावना है।


0 टिप्पणियाँ