![]() |
| इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) |
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी, 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि वे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें एक और अवसर मिल सके, जो विद्यार्थी किसी अन्य महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में नियमित पाठ्यक्रम (रेगुलर मोड) में अध्ययनरत हैं, वे भी इग्नू से एक अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश लेकर अपने करियर विकल्पों का विस्तार कर सकते हैं।
इससे उन्हें दो अलग-अलग विषयों में गहन ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णत: आॅनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट https://ignouadmission.
छात्रों को राहत मिलेगी जो समय पर आवेदन नहीं कर पाए
इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनका फॉर्म अधूरा रह गया था। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक या पेमेंट फेल जैसी समस्याओं से बचा जा सके। जनवरी 2026 सत्र में इग्नू इन कोर्सेज में प्रवेश दे रहा है:
- स्नातक (यूजी): बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए
- स्नातकोत्तर (पीजी): एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए
डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स प्रोफेशनल और स्किल बेस्ड प्रोग्राम्स के लिए विश्वविद्यालय साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करता है।
ODL और ONLINE मोड में क्या अंतर है?
ODLओपन एंड डिस्टेंस (Open and Distance Learning): स्टडी सेंटर आधारित प्रणाली, जहां छात्रों को प्रिंटेड स्टडी मैटेरियल और काउंसलिंग सत्र मिलते हैं। Online Programme पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित, जिसमें क्लास, असाइनमेंट और परीक्षा की जानकारी आॅनलाइन उपलब्ध होती है। आॅनलाइन प्रोग्राम में आवेदन करने वाले छात्रों के पास स्थिर इंटरनेट कनेक्शन और वैध ईमेल आईडी होना अनिवार्य है।
IGNOU Admission 2026: इस प्रकार करें स्टेपवाईज आनलाईन आवेदन
Step 1. आधिकारिक ODL पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
Step 2. “New Registration” पर क्लिक कर अकाउंट बनाएं।
Step 3. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
Step 4. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
Step 5. डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क जमा करें।
Step 6. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
Step 7. आवेदन फॉर्म Application Form और पेमेंट रसीद Payment की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज For Online Application Documents
- 10वीं और 12वीं की अंक तालिका Mark Sheet
- स्नातक डिग्री (PG कोर्स के लिए)
- आवेदक की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो Passport Size Photohraph
- हस्ताक्षर Signature
- पहचान पत्र (आधारAadhar/अन्य वैध ID)

0 टिप्पणियाँ