Maha Shivratri: छोटी काशी के जोगीवाला शिव मंदिर धाम के शिवलिंग पर लाखों शिव भक्तों ने चढ़ाया गंगाजल



भिवानी। भिवानी के जोगीवाला शिव मंदिर धाम में महाशिवरात्रि पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जोगीवाला मंदिर में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज ने हजारों शिवभक्तों पर गौमुख, गंगोत्री,हरिद्वार त्रिवेणी संगम व  महाकुंभ से लाया गया गंगाजल वितरित किया । मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हरिद्वार के हर की पौड़ी, गंगोत्री, गोमुख व महाकुम्भ से श्रद्धालु गंगाजल, और कावड़ लेकर जोगीवाला शिव मंदिर आए हैं, जिन्होंने महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाया है।

भगवान शिव के साथ देवी पार्वती, गणेश , नंदीगण और कार्तिकेय स्वामी का विशेष अभिषेक किया गया है। मंदिर परिसर में करीब 300 से अधिक कावडि?े गंगोत्री, गोमुख और हरिद्वार से जोगी वाला शिव मंदिर धाम के शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ा कर भगवान शिव का जल अभिषेक किया।जोगीवाला शिव मंदिर धाम में त्रिवेणी संगम से लेकर आए गंगाजल से सरोवर में 11000 लीटर पानी में गंगाजल विसर्जित कर आचमन तैयार किया गया।

 महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जोगीवाला शिव मंदिर को सुगंधित फूलों से सजाया गया। इसी कड़ी में छोटी काशी के शिव मंदिरों में शुमार सिद्धस्थल जोगीवाला शिव मंदिर में देर रात्रि तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन रहेगा । 

 महंत वेदनाथ महाराज ने बताया कि अलसुबह प्रात:कालीन आरती के बाद श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया । शाम को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष संध्याकालीन व रात्रि 12बजे महा आरती का आयोजन रहेगा। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर्व के महत्व को देखते हुए लोक कलाकारों द्वारा भगवान शिव, माता पार्वती का भजनों के माध्यम से गुणगान देर रात्रि तक रहेगा।

यही जोगीवाला मंदिर धाम में बने शिव सरोवर घाट में महाकुंभ से लाया गया त्रिवेणी संगम का गंगाजल डाला गया है। जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचने वाले शिव भक्तों ने आचमन के साथ शिव को जल अभिषेक किया। कहा कि महाकुंभ से काफी लीटर गंगाजल त्रिवेणी संगम से लाया गया है,तीनों नदियों का जल मंदिर में बने सरोवर के पानी में विसर्जन किया गया है।

वही छोटी काशी के सिद्ध पीठ  बाबा जहर गिरी आश्रम स्थित भगवान शिव के शिवालय में श्रीमंत डॉक्टर अशोक गिरी महाराज ने हरिद्वार से कावड़ में गंगाधर लाकर भगवान शिव का जल अभिषेक किया है।उन्होंने कहा कि इन दोनों शिवरात्रि का पर्व देश भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और शिव भक्त गौमुख , गंगोत्री,हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान को जल अभिषेक करते हैं और भगवान उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम शिवालय के महंत चरणदास महाराज ने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर काफी संख्या में लोग भगवान शिव को जल अभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि छोटी काशी में धर्म कर्म में लोगों की बड़ी आस्था है।

वहीं छोटी काशी के संतोषी माता मंदिर में मंदिर के संस्थापक महेंद्र लोहिया के द्वारा 41वीं कावड़  लाई गई और उन्होंने शिव भक्तों व अपने परिवार के साथ संतोषी माता मंदिर के शिवालय में 41 वी कावड़ के गंगाजल से शिवलिंग का जल अभिषेक किया। हरिद्वार से भिवानी कावड़ 41वीं कावड़ लेकर पहुंचे शिव भक्त महेंद्र लोहिया व उनके बड़े भाई सुरेंद्र लोहिया ने कहा कि संतोषी माता मंदिर में अब तक वें 41 कावड़ ला चूके हैं। कहा कि हर बार शिवरात्रि को यहां मंदिर स्थित शिवालय में गंगाजल चढ़ाया जाता है।

बाइट: महंत वेदनाथ महाराज, श्री महंत डॉक्टर अशोक गिरी महाराज, महंत चरणदास



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ