रिश्वत लेने के आरोप में हनुमानगढ़ व भादरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 पटवारियों को किया ट्रैप

हनुमानगढ़ में श्रीगंगानगर महिला एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते दबोचा

इंतकाल खोलने की एवज में मांगी थी 5 हजार रुपये की घूस,हनुमानगढ़ में पटवारी ममता ट्रैप



रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार महिला पटवारी




हनुमानगढ़/भादरा।
  एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी श्रीगंगानगर इकाई द्वारा वीरवार को कार्यवाही करते हुए राजस्व पटवारी, पटवार हल्का लोंगवाला, तहसील पीलीबंगा जिला हनुमानगढ़ को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी ने परिवादी से उसकी माता के नाम चक 3 एलजीडब्ल्यू तथा चक 1 पीबीएन की भूमि के इंतकाल दर्ज करने की एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथोें गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को परिवादी की एक शिकायत इस आशय की मिली कि उसकी माता के नाम चक 3 एलजीडब्ल्यू तथा चक 1 पीबीएन की जरिये वैयनामा क्रय की गई भूमि का इंतकाल दर्ज करने की एवज में आरोपिया ममता ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
रिश्वत लेने के मामले की जांच करते एसीबी टीम के अधिकारी






 परिवादी से 5 हजाा रुपये रिश्वत के पूर्व में ले लिये, अब शेष 15 हजार रुपये की मांग कर परेशान कर रही है। जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो रेंज बीकानेर के सुपरविजन में एसीबी श्रीगंगानगर के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो, श्रीगंगानगर के नेतृत्व में वीरवार को राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं ब्यूरो स्टाफ ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपिया ममता राजस्व पटवारी, पटवार हल्का लोंगवाला, तहसील पीलीबंगा जिला हनुमानगढ को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथोें गिरफ्तार किया है। आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नाम करवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

4 हजार रुपये की राशि सहित पटवारी को कार्यालय से किया गिरफ्तार

रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया पटवारी चरणसिंह

भादरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान में लगातार कार्रवाई कर रही है। एसीबी की टीम हर विभाग में भ्रष्टाचार की रोकथाम करने के लिए अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैैं। एसीबी शिकायत मिलते ही एक्शन ले रही है। ताजा मामला हनुमानगढ़ जिला की तहसील भादरा की उपतहसील छानी बड़ी से है जहां रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी चरण सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। छानी बड़ी में यह कार्रवाई एसीबी चौकी चुरू की टीम ने की है। तहसील भादरा के गांव झांसल निवासी परिवादी कृष्ण कुमार व उसके भाई और पिता के नाम उसकी बहनों द्वारा अपनी कृषि भूमि को भाई व पिता के नाम हक त्याग करने पर नामांतरण दर्ज करने की ऐवज में पटवारी चरण सिंह ने 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। वीरवार को आरोपी पटवारी ने उप तहसील कार्यालय छानी बड़ी में उपरोक्त रिश्वत राशि 4 हजार रुपये लिये। इस दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया गया  और रिश्वत के रूप में ली गई राशि बरामद कर ली। 


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी चुरू को एक शिकायत मिली थी जिसमें परिवादी कृष्ण कुमार व उसके भाई और पिता के नाम कृषि भूमि का नामान्तरण दर्ज करने की एवज में पटवारी झांसल की ओर से रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में एसीबी चुरू के महावीर प्रशाद शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महेंद्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम सहित शिकायत का सत्यापर करवाकर वीरवार को पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर रिश्वत राशि काबू कर ली। 

  जांच करती एसीबी चुरू की टीम


एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी पटवारी से पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपिया से पूछताछ की कारवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


खबरें जो आपको जानना जरूरी हैं-

रिश्वत लेने के आरोप में हनुमानगढ़ व भादरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 पटवारियों को किया ट्रैप

नाथूसरी चोपटा में आयोजित संत सम्मेलन मेें आये 700 संत-महात्मा

जीवन एक गुलजार अभियान: राजस्थान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लैक्टर

सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर आपसे में झगड़े, रोडवेज खाई में उतरी, दोनों सस्पेंड

दैनिक राशिफल: आज किसे मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान

नशे के खिलाफ सख्त अभियान, HSNCB ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की बड़ी कार्रवाई

हिंसा में बदला लव मैरिज का विवाद, लड़की के चाचा ने काटी नाक

भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता... पर हुआ बवाल


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ