सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर आपसे में झगड़े, रोडवेज खाई में उतरी, दोनों सस्पेंड


रोडवेज बस रोड से गांव दड़बा कलां के समीप नीचे उतर गई  up to date


सिरसा में हरियाणा रोड बस के चालक व परिचालक में किसी बात को लेकर तू तू म म हो गई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि रोडवेज बस में तैनात कंडक्टर और ड्राइवर का ही आपस में झगड़ा होता रहा। इस पर दोनों की तू-तड़ाक इतनी बढ गई कि रोडवेज बस रोड से गांव दड़बा कलां के समीप नीचे उतर गई और क्षतिग्रस्त हो गई। सिरसा जिले में हरियाणा रोडवेज की एक बस बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। बस में मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर के बीच हुए आपसी विवाद के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खेतों में जा घुसी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी यात्री की गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रोडवेज प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  up to date


बस पोकरण से वापस सिरसा लौट रही थी up to date

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हरियाणा रोडवेज की बस सिरसा डिपो से राजस्थान के पोकरण के लिए रवाना हुई थी। गुरुवार शाम को बस पोकरण से वापस सिरसा लौट रही थी। इस दौरान बस में ड्राइवर के रूप में अशोक कुमार (निवासी बालसंमद) और कंडक्टर के रूप में सुरेंद्र (निवासी सिरसा) की ड्यूटी थी। बताया जा रहा है कि पोकरण से वापसी के दौरान राजस्थान के बीकानेर जिले के अर्जुनसर क्षेत्र में बस रोकने और यात्रियों को उतारने को लेकर ड्राइवर और कंडक्टर के बीच कहासुनी हो गई। उस समय बस में सवार यात्रियों ने दोनों को समझाया, जिसके बाद मामला कुछ देर के लिए शांत हो गया। हालांकि, यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, यह पहला मौका नहीं था जब दोनों कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ हो। इससे पहले भी अर्जुनसर (बीकानेर) में बस स्टैंड पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे यात्रियों ने शांत कराया था। लगातार हो रहे झगड़े ने अंतत: एक बड़े हादसे की स्थिति पैदा कर दी। up to date


दड़बा कलां के पास बस को नीचे ख्खाई में उतर दी up to date

सवारियां बस से नीचे उतरी

रोडवेज बस के परिचालक सुरेंद्र कुमार व चालक अशोक कुमार के बीच झगड़ा होते हुए देखकर यात्रियों ने भी समझाने का प्रयास किया। चौपटा में रोडवेज के अधिकारियों ने भी चालक व परिचालक को समझाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने किसी की भी नहीं सुनी। इस पर रोडवेज बस से यात्री नीचे उतर गये। इसके बाद चालक व परिचालक बस में तू तू म म करते हुए सिरसा की तरफ जाने लगे। इसके बाद दड़बा कलां के पास बस को नीचे ख्खाई में उतर दी। हालांकि इससे दोनों के चोट तो नहीं लगी। इस घटना की सूचना रोडवेज विभाग के अधिकारियों को मिली। इसके बाद रोडवेज बस के परिचालक सुरेंद्र कुमार व चालक अशोक कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। up to date


 विवाद बढ़ता देख कुछ सवारियां खुद ही बस से उतर गईं up to date


चौपटा बस स्टैंड पर फिर भड़का मामला

बस शाम के समय सिरसा जिले के चौपटा बस स्टैंड पर पहुंची। यहां ड्राइवर थाने में शिकायत देने की बात कहकर कुछ दूरी पर चला गया। इसी दौरान चौपटा से सिरसा जाने वाली रूट की कुछ सवारियों को बस स्टैंड इंचार्ज ने उसी बस में बैठा दिया। जब ड्राइवर वापस आया और उसने बस में नई सवारियां देखीं, तो वह भड़क गया। इस बात को लेकर ड्राइवर और कंडक्टर के बीच दोबारा तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख कुछ सवारियां खुद ही बस से उतर गईं, जबकि कुछ यात्रियों को बस स्टैंड इंचार्ज ने नीचे उतार दिया।

रास्ते में बढ़ा झगड़ा, बस खेतों में उतरी

इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस लेकर चौपटा से सिरसा के लिए रवाना हो गए। लेकिन रास्ते में दड़बा क्षेत्र के पास दोनों के बीच फिर से नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से नीचे उतरकर खेतों में जा गिरी। बस को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस बात को लेकर विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं कि उस समय बस में यात्री मौजूद थे या नहीं।

मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है up to date


यात्रियों को चोट लगने पर विरोधाभास

सूत्रों के अनुसार, बस में कुछ सवारियां मौजूद थीं और उन्हें हल्की चोटें भी आई हैं। वहीं, रोडवेज प्रशासन का कहना है कि हादसे के समय बस में कोई यात्री नहीं था और केवल ड्राइवर व कंडक्टर ही बस में सवार थे। इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।up to date 

क्या कहते हैं रोडवेज अधिकारी 

सिरसा डिपो से रोडवेज टीएम सुधीर कुमार ने बताया—मामला हमारे संज्ञान में आया है। ड्राइवर और कंडक्टर के बीच आपसी विवाद के कारण यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में दोनों की लापरवाही सामने आई है। फिलहाल दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। up to date



खबरें जो आपको जानना जरूरी हैं-

रिश्वत लेने के आरोप में हनुमानगढ़ व भादरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 पटवारियों को किया ट्रैप

नाथूसरी चोपटा में आयोजित संत सम्मेलन मेें आये 700 संत-महात्मा

जीवन एक गुलजार अभियान: राजस्थान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लैक्टर

सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर आपसे में झगड़े, रोडवेज खाई में उतरी, दोनों सस्पेंड

दैनिक राशिफल: आज किसे मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान

नशे के खिलाफ सख्त अभियान, HSNCB ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की बड़ी कार्रवाई

हिंसा में बदला लव मैरिज का विवाद, लड़की के चाचा ने काटी नाक

भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता... पर हुआ बवाल


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ