सड़क सुरक्षा को लेकर आम जन में पैदा करनी होगी जागरूकता: थाना अधिकारी
![]() |
| वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते पुलिसकर्मी व अन्य up to date |
बरवाली। गोगामेड़ी में जीवन एक गुलजार अभियान के तहत शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन व बाल विकास स्कूल की तरफ से गोगामेड़ी में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में बताया गया। स्कूल प्रिंसिपल रविन्द्रसिंह शेखावत और वरिष्ठ अध्यापक गुलाबदास स्वामी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रिंसिपल रविंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कोहरे के दौरान वाहनों की लाइट जलाकर रखें, यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल छोटूराम ने विद्यार्थियों को रिफ्लेक्टर वितरित करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है, हमें सड़क दुर्घटनाओं से बचना होगा। हेड कांस्टेबल छोटूराम और कांस्टेबल अंग्रेजसिंह के नेतृत्व में गोगामेड़ी में दिल्ली-गंगानगर हाईवे पर आते जाते वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रिफ्लेक्टर लगाने का यह अभियान लगभग एक माह तक चलेगा।
आम जन में पैदा करनी होगी जागरूकता: थाना अधिकारी चंद्रकला
गोगामेड़ी थाना अधिकारी चंद्रकला ने इस अभियान को जनहित का बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर आम जन में जागरूकता पैदा करनी होगी। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी से यात्रा करनी है। इस अवसर पर वैद हंसराज स्वामी माधोसिंघाना, कोच स्याकर खान रामगढ़, सोनू सुमलान, राजू सोनी गोगामेड़ी, समस्त स्कूल स्टाफ, अभियान के संयोजक दयाराम ढिल आदि मौजूद रहे।
दयाराम ढ़िल 9 वर्षों से कर रहे हैं समाजसेवा के क्षेत्र सराहनीय कार्य
बरवाली के दयाराम ढिल द्वारा लगातार 9 वर्षों से जीवन ए गुलजार अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद और शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत उन्हें जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। दयाराम ढिल साहित्य क्षेत्र में भी अनुकरणीय काम कर रहे हैं। दयाराम की अब तक 6 किताबें कल्पना की उड़ान, कर्मा व नमन शहीदों को प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही राजस्थानी में नाटक संग्रह ‘हिंदुस्तान तेनु वाजा मारदा’ भी प्रकाशित हो चुका है। वह अभी पत्रकारिता मिशन से जुड़कर आमजन की आवाज का सहारा बन रहे हैं।
खबरें जो आपको जानना जरूरी हैं-
रिश्वत लेने के आरोप में हनुमानगढ़ व भादरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 पटवारियों को किया ट्रैप
नाथूसरी चोपटा में आयोजित संत सम्मेलन मेें आये 700 संत-महात्मा
जीवन एक गुलजार अभियान: राजस्थान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लैक्टर
सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर आपसे में झगड़े, रोडवेज खाई में उतरी, दोनों सस्पेंड
दैनिक राशिफल: आज किसे मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान
नशे के खिलाफ सख्त अभियान, HSNCB ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की बड़ी कार्रवाई
हिंसा में बदला लव मैरिज का विवाद, लड़की के चाचा ने काटी नाक
भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता... पर हुआ बवाल

1 टिप्पणियाँ
Upto date news
जवाब देंहटाएं