![]() |
| अफीम बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार up to date |
सिरसा। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2 किलो 530 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र सीताराम निवासी नरोतनपुर, जिला चतरा (झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला 22 जनवरी 2024 का है। जिस समय स्पैशल स्टाफ सिरसा की पुलिस टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान जाट धर्मशाला टाउन पार्क, सिरसा क्षेत्र में सब्जी की रेहड़ियों के पास बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया था। व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार पुत्र सोमर यादव निवासी नरोत्तनपुर, झारखंड हाल निवासी वार्ड नंबर 12, धक्का बस्ती, सिरसा के रूप में हुई थी।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 530 ग्राम अफीम बरामद की गई थी, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई गई थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार से गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद की गई अफीम वह सतेन्द्र यादव से लेकर आया था, जो झारखंड का रहने वाला है और अफीम की सप्लाई करता है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य सप्लायर सतेन्द्र यादव को काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। up to date
युवाओं को नशे से दूर रखना पुलिस की प्राथमिकता: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की प्राथमिकता युवाओं को नशे से दूर रखना और नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस की इस सफलता को नशे के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। up to date
रिश्वत लेने के आरोप में हनुमानगढ़ व भादरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 पटवारियों को किया ट्रैप
नाथूसरी चोपटा में आयोजित संत सम्मेलन मेें आये 700 संत-महात्मा
जीवन एक गुलजार अभियान: राजस्थान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लैक्टर
सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर आपसे में झगड़े, रोडवेज खाई में उतरी, दोनों सस्पेंड
दैनिक राशिफल: आज किसे मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान
नशे के खिलाफ सख्त अभियान, HSNCB ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की बड़ी कार्रवाई
हिंसा में बदला लव मैरिज का विवाद, लड़की के चाचा ने काटी नाक
भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता... पर हुआ बवाल

0 टिप्पणियाँ