![]() |
| up to date |
आज शुक्रवार को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी-20 अहमदाबाद गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारत ने 30 रन से जीत लिया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला गया। टॉस दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने अफ्रीका के इस फैसले को गलत साबित करते हुए इस मैच के साथ ही सीरीज को अपने नाम कर ली। इस दौरान भारतीय टीम ने तिलक वर्मा और हार्दिक पांडया की अर्धशतकीय पारी की बदौलत स्कोर बोर्ड को 231 रन तक पहुंचाया। 232 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अफ्र ीकी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाते हुए 201 रन ही बना पाई ऐसे में भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 30 रन से अपने आसानी से अपने नाम कर लिया। इसके साथ इंडिया सीरीज भी 3-1 से जीत गई है। अहमदाबाद में लक्ष्य का पीछा कारते हुए अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर किंटन डि कॉक और रीजा हेंडेस की साझेदारी ने 69 रन जोड़े। रीजा 12 गेंदों में 7 रन बनाकर सातवें ओवार में आऊट हो गए। डिकॉक ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 रन अफ्रीका के खाते में जोडे।
![]() |
| up to date |
डिकॉक 11वें ओवर में प्लेलियन के रास्ते लौट गए
अफ्रकी पारी जैसे पटरी से ही उतर गई। डिकॉक ने 65 गेंदों में 65 रन बनाए जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। ब्रेविस ने 17 गेंदों में 34 रन जोड़े और 12वें ओवर में आउट हो गए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर में कप्तान एडेन कार्करम(6) और डोनोवन फरेरा(0) रन पर शिकार बना लिए। इन बड़े झटकों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को बैकफूट पर धकेल दिया। जार्ज लिंडे 16, मार्को जानसेन 14, कॉर्बिन बॉस नाबाद 17 रन और लुंगी एंगिडी नाबाद 7 रन बनाए। भारत की ओर से चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 2, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने 1-1 शिकार किया।
भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन जुटाए
इससे पहले, भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन जुटाए। तिलक वर्मा ने भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए। वर्मा ने 42 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं ओलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को एक मजबूत स्कोर बनाने में सहयोग किया। पांड्या ने 25 गेंदों में 63 रन बनाएं जिसमें पांच छक्के और पांच ही चौके लगाए। हार्दिक ने मात्र 16 बोल में ही अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए दूसरी बार सबसे तेज अर्धशतक बनाया है। अब हार्दिक से आगे केवल युवराज सिंह ही हैं जिन्होंने 12 गेंदों में 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।
![]() |
| up to date |
ओपनर जोड़ी ने 63रन की मजबूती प्रदान की
पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद अच्छी रही। ओपनर जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए भारतीय टीम को 63रन की मजबूती प्रदान की। अभिषेक 6वें ओवर में कॉर्बिन बॉस की बाल का शिकार बने। उन्होंने 22 बोल में 37 रन बनाए। अभिषेक के बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। शुभमन गिल चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए एनही जगह सैमसन ने पारी संभाली और उन्होंने 21 गेंदों में 34 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का और 6 चौके लगाए।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ खास नहीं किया
सैमसन को जॉर्ज लिंडे ने 10वें ओवर में बोल्ड कर दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ खास नहीं किया उन्होंने केवल 5 रन बनाए और बॉश का शिकार बन गए। 115 रन पर भार के तीन विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने संभालते हुए दोनों ने चौथे विकेट के लिए 105 रनों की लाजवाब साझेदारी की। दोनों को ओटनील बार्टमैन की ओर से डाले गए 20वें ओवर में आउट हुए। तिलक वर्मा जहां रन आउट हुए वहीं शिवम दुबे 3 गेंदों में दस रन बनाकर नाबाद रहे।
![]() |
| UP TO DATE |
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।
भारत की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
खबरें जो आपको जानना जरूरी हैं-
रिश्वत लेने के आरोप में हनुमानगढ़ व भादरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 पटवारियों को किया ट्रैप
नाथूसरी चोपटा में आयोजित संत सम्मेलन मेें आये 700 संत-महात्मा
जीवन एक गुलजार अभियान: राजस्थान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लैक्टर
सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर आपसे में झगड़े, रोडवेज खाई में उतरी, दोनों सस्पेंड
दैनिक राशिफल: आज किसे मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान
नशे के खिलाफ सख्त अभियान, HSNCB ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की बड़ी कार्रवाई
हिंसा में बदला लव मैरिज का विवाद, लड़की के चाचा ने काटी नाक
भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता... पर हुआ बवाल




0 टिप्पणियाँ