भारत माता की जय, सेना के शेर को सलाम जैसे देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा गांव
![]() |
| लेफ्टिनेंट अभिषेक को आशीर्वाद देगे ग्रामीण |
साधारण परिवार से असाधारण सफलता तक का सफर
अभिषेक के पिता अनिल कुमार महला ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रहा है। अभिषेक का जन्म 2002 गांव सवाई छानी तहसील भादरा में हुआ था और इनकी प्राथमिक शिक्षा ब्राईट चिल्ड्रन स्कूल छानी बड़ी में हुई। इसके बाद कक्षा 6 से 12 तक उसने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से शिक्षा प्राप्त की। सैनिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही अभिषेक के मन में देशसेवा का सपना और मजबूत हुआ। कठिन अनुशासन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उसने एनडीए परीक्षा की तैयारी की। up to date
![]() |
| अभिषेक महला को सम्मानित करते हुए |
एनडीए में 71वीं रैंक हासिल कर किया चयन
साल 2021 में अभिषेक ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा में 71वीं रैंक हासिल कर पूरे परिवार और गांव को गौरवान्वित किया। इसके बाद उसका चयन भारतीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला (पुणे) में हुआ, जहां उसने कठिन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। एनडीए के बाद अभिषेक ने भारतीय सैन्य अकादमी (एनडीए), देहरादून से प्रशिक्षण लिया। वहां उसने शारीरिक, मानसिक और नेतृत्व क्षमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दिसंबर में मिला लेफ्टिनेंट पद का कमीशन
कठोर प्रशिक्षण और अनुशासन के बाद हाल ही में दिसंबर माह में अभिषेक को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त हुआ। यह पल उसके माता-पिता, गुरुजनों और पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण रहा। गांव पहुंचने पर अभिषेक को पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मानित किया गया और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अभिषेक ने कहा कि उसकी इस सफलता के पीछे उसके माता-पिता का त्याग, गुरुजनों का मार्गदर्शन और स्वयं की निरंतर मेहनत रही है। उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी और सैनिक स्कूल का अनुशासन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। अभिषेक ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। up to date
परिवार का संक्षिप्त परिचय
अभिषेक अभी अविवाहित हैं। अभिषेक के पिता अनिल कुमार श्क्षिा विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हैं तथा माता राजबाला हाऊस वाईफ हैं। एक छोटी बहन है जो अभी पढ़ाई कर रही हैं। पूरा परिवार अभिषेक की उपलब्धि से अत्यंत गौरवान्वित है। प्रशासक लालचंद शर्मा ने बताया कि युवाओं के लिए प्रेरणा बना अभिषेक का संघर्ष, गांव सवाई छानी और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए अभिषेक की कहानी प्रेरणा बनकर सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सपूतों की वजह से गांवों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्र सेवा में उनके सफल और सुरक्षित जीवन की प्रार्थना की।
![]() |
| लेफ्टिनेंट का गांव में ढ़ोल नगाडों के साथ स्वागत करते हुए up to date |
up to date







0 टिप्पणियाँ