श्री गोपालपुरी आश्रम रुपावास में भजन कीर्तन व वार्षिक भंडारे का आयोजन, मांगी मन्नतें

समाधि स्थल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हरियाणा तथा राजस्थान के श्रद्धालुओं ने माथा टेका व 

बाबा गोपालपुरी  महाराज up to date


चोपटा । खंड के गांव रुपावास व रायपुर स्थित सिद्ध बाबा गोपालपुरी सन्यास आश्रम aashram मे मंगलवार को हवन यज्ञ, भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोपालपुरी की समाधि स्थल पर माथा टेका व मन्नते मांगी। मंदिर प्रांगण में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। यह जानकारी देते हुए पुजारी कृष्ण शर्मा, प्रधान बलबीर, वेद प्रकाश, संदीप जाखड़ ने बताया कि ब्रह्मलीन सिद्ध बाबा श्री श्री 1008 गोपालपुरी जी का गोपालपुरी सन्यास आश्रम रायपुर व रुपावास में हर वर्ष भजन कीर्तन व भंडारा आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को आश्रम में हवन यज्ञ, भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सत्संग व भजन कीर्तन में गायक कलाकारों द्वारा बाबा गोपालपुरी की महिमा का गुणगान किया गया। समाधि स्थल पर रायपुर, रुपावास, जोड़कियां, बरासरी, कुम्हारिया के साथ-साथ निकटवर्ती राजस्थान के रामगढ, नेठराना, खचवाना, भरवाना सहित कई गांवों से महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने धोक लगाई। up to date

श्रद्धालुओं ने गोपालपुरी की समाधि स्थल पर माथा टेका up to date


आश्रम में श्रद्धालु सुबह से ही ऊंट गाड़ियां, ट्रैक्टरों, जीपों, कारों, मोटरसाइकिलों पर आने का सिलसिला शाम तक चला। इस दौरान भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। समाधी स्थल के साथ माता शेरांवाली मंदिर, हनुमानजी मंदिर में भी पूजा अर्चना करते हैं। मेले में श्रद्धालुओं ने बच्चों के लिए खिलौने व अन्य सामान खरीदा। डेरा प्रमुख मंहत कमलापुरी महाराज ने बताया कि मान्यता है कि यहां पर धोक लगाने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। up to date


भंडारे में भोजन ग्रहण करते श्रद्धालु up to date



ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बाबा गोपालपुरी Gopalpuri ji maharaj का आश्रम व मन्दिर बना हुआ है, जिसके प्रति लोगों की अटूट आस्था है। सिद्ध बाबा गोपालपुरी सन् 1986 में 12 वर्ष की तपस्या करके लौटे व गांव में आश्रम बनाया, बाबा गोपालपुरी द्वारा सन् 1992 पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को समाधी में लीन होने के बाद ग्रामीणों ने बाबा की मन्दिर में समाधी बना दी। हर वर्ष बाबा के निर्वाण दिवस पर जागरण व भंडारा आयोजित किया जाने लगा। हर मंगलवार को भी गांव के लोग पूरी आस्था के साथ यहां पूजा अर्चना करते हैं। up to date

भंडारे में भोजन ग्रहण करते आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु up to date


खबरें जो आपको जानना बेहद जरूरी हैं: 

 मान्यता है कि यहां सच्चे मन से धोक लगाने से मनोकामना पूरी होती है। ग्रामीणों ने बताया की सिद्ध बाबा गोपालपुरी ने निकटवर्ती गाँव जोड़कियां में भी 12 वर्ष तक तपस्या की थी, यहां पर बाबा गोपाल पूरी का धूणा है, जहां पर अखंड ज्योत जलती रहती है। up to date 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ