गांव कैंरावाली में पूर्व सरपंच के भाई पर चली गोली, एक गिरफ्तार

अन्य आरोपी स्कॉर्पियो छोड़कर फरार, पकड़े गए आरोपी की धुनाई


घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम up to date

हरियाणा के सिरसा जिला के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कैंरावाली में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व सरपंच के भाई पर गोली चला दी गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और पीड़ित बाल-बाल बच गया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर पैदल फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। up to date

     मिली जानकारी के अनुसार गांव कैंरावाली निवासी सुरेश कुमार पुत्र राम सिंह, जो कि पूर्व सरपंच का भाई हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात करीब साढ़े 12 बजे 3 व्यक्ति एक गाड़ी में सवार होकर उनके घर पहुंचे। रात के समय गाड़ी आने और दरवाजा खटखटाने से परिवार के सदस्य जाग गए। जब सुरेश कुमार ने दरवाजा खोला तो आदमपुर निवासी राजकुमार ने उनसे माखोसरानी गांव जाने का रास्ता पूछा। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान अचानक राजकुमार ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली सुरेश कुमार को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग बाहर आ गए। शोर मचने पर आरोपी घबरा गए। इसी दौरान परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए राजकुमार को पकड़ लिया। जबकि उसके साथ आए दो अन्य आरोपी मौके से पैदल ही भाग निकले। फरार होते समय आरोपी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी वहीं छोड़ गए। up to date

मौके पर पहुंची चौपटा पुलिस

घटना की सूचना तुरंत चौपटा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया। आरोपी राजकुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने के दौरान ग्रामीणों और परिजनों द्वारा उसकी पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया।


घटना के बाद मार्किंग करती पुलिस टीम up to date

ग्रामीणों ने की पकड़े गए आरोपी की धुनाई

इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी राजकुमार को चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया गया। चौपटा थाना के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में नाथुसरी चोपटा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही  हैं। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो। up to date


खबरें जो आपको जानना जरूरी हैं-

रिश्वत लेने के आरोप में हनुमानगढ़ व भादरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 पटवारियों को किया ट्रैप

नाथूसरी चोपटा में आयोजित संत सम्मेलन मेें आये 700 संत-महात्मा

जीवन एक गुलजार अभियान: राजस्थान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लैक्टर

सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर आपसे में झगड़े, रोडवेज खाई में उतरी, दोनों सस्पेंड

दैनिक राशिफल: आज किसे मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान

नशे के खिलाफ सख्त अभियान, HSNCB ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की बड़ी कार्रवाई

हिंसा में बदला लव मैरिज का विवाद, लड़की के चाचा ने काटी नाक

भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता... पर हुआ बवाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ