सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

 तीन युवकों के कब्जे से 22 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद 

तीन युवकों से 22 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद up to date


सिरसा। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से कुल 22 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देेशानुसार जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई शहर थाना क्षेत्र में की गई। शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी की टीम गश्त के दौरान कीर्ति नगर से होते हुए जगदंबे पेपर मिल की ओर जा रही थी। इसी दौरान जगदंबे पेपर मिल के पास एक स्कूटी सवार युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम को शक हुआ और तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ दीपू पुत्र मोहनलाल निवासी मोहता गार्डन, बेगू के रूप में हुई। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।  up to date

दूसरी कार्रवाई 

दूसरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक सेल, सिरसा द्वारा की गई। पुलिस टीम गांव बप्पां की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान गांव की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह युवक अचानक दिशा बदलकर भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी बलदेव सिंह उर्फ देबू पुत्र केहर सिंह निवासी बप्पां, जिला सिरसा के कब्जे से 7 ग्राम 69 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस कार्रवाई में भी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। up to date

तीसरी कार्रवाई 

तीसरी कार्रवाई रोड़ी थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने गांव मलड़ी क्षेत्र से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी संघापती रोड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 ग्राम 90 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। नशा तस्करों और उनके सहयोगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। up to date



खबरें जो आपको जानना जरूरी हैं-

रिश्वत लेने के आरोप में हनुमानगढ़ व भादरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 पटवारियों को किया ट्रैप

नाथूसरी चोपटा में आयोजित संत सम्मेलन मेें आये 700 संत-महात्मा

जीवन एक गुलजार अभियान: राजस्थान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लैक्टर

सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर आपसे में झगड़े, रोडवेज खाई में उतरी, दोनों सस्पेंड

दैनिक राशिफल: आज किसे मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान

नशे के खिलाफ सख्त अभियान, HSNCB ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की बड़ी कार्रवाई

हिंसा में बदला लव मैरिज का विवाद, लड़की के चाचा ने काटी नाक

भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता... पर हुआ बवाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ