![]() |
| T-20 वर्ल्ड कप 2026 में फरवरी और मार्च में खेला जाना है up to date |
T-20 Cricket क्रिकेट का सबसे बड़ा उत्सव यानि T-20 वर्ल्ड कप (World Cup) 2026 में फरवरी और मार्च में खेला जाना है। 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट का पहला मैच होना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को 2026 T-20 टीम की कमान सौंपी गई है। वर्ल्ड कप के लिए टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिल पाई है। जितेश शर्मा भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं वहीं रिंकू सिंह को भी टीम में जगह नहीं मिली है। अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हाल ही में आयोजित Mustak Ali Trophee मुश्ताक अली ट्रॉफी में 500 से ज्यादा रन बनाने पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया है।
![]() |
| वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान up to date |
भारतीय क्रिकेट चयन बोर्ड ने 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में 4 बल्लेबाज, 2 विकेटकीपर, 2 तेज गेंदबाज, 2 स्पिनर्स, 2 स्पिन आलराउंडर, 3 तेज गेंदबाजों सहित 15 खिलाड़ियों को चुना है। इस टी-20 विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाने हैं।
- T-20 विश्व कम के लिए चुनी गई भारतीय 15 सदस्यीय टीम-
- बल्लेबाज: 4 - सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह
- विकेट कीपर: 2- संजू सैमसन (विकेट कीपर) और ईशान किशन(विकेट कीपर)
- आलराउंडर: 4- शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल
- गेंदबाज: 5- अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती
वर्ल्ड कप टीमें Groups
2026 टी-20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इन 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप-ए में शामिल हैं। भारत के साथ यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान शामिल है। भारत के 5 और श्रीलंका के 3 वेन्यू पर ये सभी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं प्रवेश करता है तो फिर खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी। date
T-20 विश्व कप लीग स्टेज में भारत का शेड्यूल
- 7 फरवरी- यूएसए के खिलाफ
- 12 फरवरी- नामीबिया के खिलाफ
- 15 फरवरी- पाकिस्तान के खिलाफ
- 18 फरवरी- नीदरलैंड्स के खिलाफ
खबरें जो आपको जानना जरूरी हैं-
रिश्वत लेने के आरोप में हनुमानगढ़ व भादरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 पटवारियों को किया ट्रैप
नाथूसरी चोपटा में आयोजित संत सम्मेलन मेें आये 700 संत-महात्मा
जीवन एक गुलजार अभियान: राजस्थान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लैक्टर
सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर-ड्राइवर आपसे में झगड़े, रोडवेज खाई में उतरी, दोनों सस्पेंड
दैनिक राशिफल: आज किसे मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान
नशे के खिलाफ सख्त अभियान, HSNCB ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की बड़ी कार्रवाई
हिंसा में बदला लव मैरिज का विवाद, लड़की के चाचा ने काटी नाक
भगवा रंग जो मेरे राम ने नहीं पहरा होंदा, भगवान की कसम मैं फेक बाबे बहुत कूटता... पर हुआ बवाल


0 टिप्पणियाँ